फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?

 फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन कैसे बंद करें? - आज इस आर्टिकल पर हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन

फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?



कैसे बंद करें? दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन कैसे बंद करें? तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए।आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन को बंद कर सकते हैं।


एक रिपोर्ट के अनुसार आज दुनिया में करोड़ों लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। अकेले भारत में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास फेसबुक अकाउंट है। फेसबुक पर हर समय हर मिनट हर सेकेंड कोई ना कोई व्यक्ति पोस्ट करता रहता है। फेसबुक एक प्रकार का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। फेसबुक के द्वारा हम अपनी ऑडियंस के साथ हमेशा कनेक्ट रहते हैं तथा देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरों के साथ खुद को अपडेट रख सकते हैं।


Read More - How to know Where and When our Facebook Account is Logged in?


हर मामले में फेसबुक एप्लीकेशन शानदार है लेकिन एक मामले में फेसबुक एप्लीकेशन थोड़ा पीछे रह जाता है। फेसबुक में हमें एक नोटिफिकेशन का फीचर दिया जाता है। वैसे तो नोटिफिकेशन का फीचर हर एप्लीकेशन में दिया जाता है लेकिन फेसबुक नोटिफिकेशन थोड़ी अलग है। जब भी कोई व्यक्ति फेसबुक के अंदर पोस्ट करेगा या आपकी पोस्ट पर कमेंट करेगा या आपकी पोस्ट को लाइक करेगा तो तुरंत आपके पास नोटिफिकेशन आने लगती है। अगर आप एक अच्छे फेसबुक यूजर हैं तो यह मानिए कि आपके पास एक दिन में करीब 500 फेसबुक नोटिफिकेशन आएंगी।


Facebook Notification क्या है?

आइए दोस्तों सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं फेसबुक नोटिफिकेशन क्या है? दोस्तों अगर आपने किसी ग्रुप में या अपने पर्सनल प्रोफाइल पर कोई पोस्ट की है तो जितने भी लोग इस पोस्ट को देखेंगे और उस पोस्ट पर कमेंट करेंगे उतने बार आपको फेसबुक की तरफ से एक नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।


कई बार ऐसा होता है कोई अन्य व्यक्ति भी फेसबुक पोस्ट अपलोड करता है। और हम उस व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर कोई कमेंट कर देते हैं। आपने भी किसी अन्य व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट की है तो आपकी कमेंट के बाद जितने भी लोग उससे फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करेंगे उतने बार आपको फेसबुक की तरफ से नोटिफिकेशन मिलेगी।


जैसे ही आप आधे घंटे या एक घंटे बाद फ्री होकर अपने फोन का नेट ऑन करेंगे तुरंत आप के फोन पर फेसबुक नोटिफिकेशन की लाइनें लग जाएंगी। यदि आपके फोन की रैम कमजोर है या फिर आपका फोन पुराना है तो निश्चित बात है आपका फोन हैंग करने लगेगा और आपके फोन का स्पेस भी भर जाएगा। इन सभी समस्याओं से बचने का एक ही तरीका है आप फेसबुक पोस्ट पर नोटिफिकेशन को बंद कर दे।


फेसबुक पोस्ट नोटिफिकेशन कैसे बंद करें?

अगर आप फेसबुक पोस्ट नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पता होना चाहिए फेसबुक पोस्ट नोटिफिकेशन कैसे बंद करते हैं? अगर आपको जानकारी नहीं है तो टेंशन लेने वाली कोई बात नहीं है। नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप फेसबुक पोस्ट नोटिफिकेशन बंद कर सकते हैं।



  • सबसे पहले आपको अपने फेसबुक एप्लीकेशन को ओपन करना है।


  • होमस्क्रीन में आपको ढेर सारे ऑप्शन दिखाई दे रहे होंगे। आपको बेल ऑप्शन पर क्लिक करना है।


  • अब स्क्रीन पर आपको ढेर सारी नोटिफिकेशन दिखाई दे रही होंगी। इनमें से आपको वह नोटिफिकेशन सर्च करनी है जो नोटिफिकेशन आप बंद करना चाहते हैं।


  • हर नोटिफिकेशन के आगे 3dot बने होंगे। आप जो नोटिफिकेशन बंद करना चाहते हैं उसके आगे बने डॉट पर क्लिक करे।


  • अब स्क्रीन में आपको एक ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा जिसमें लिखा होगा turn off notification for this post आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।


  • बस इतना कहते ही उस फेसबुक पोस्ट की नोटिफिकेशन बंद हो जाएगी। और अब उस फेसबुक पोस्ट की तरफ से आपके पास कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आएगी। यह प्रक्रिया आप ढेर सारी पोस्ट पर अपना सकते हैं।


निष्कर्ष 

यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया फेसबुक पोस्ट नोटिफिकेशन कैसे बंद करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल को आखरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ